Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeArchitectureमहाराष्ट्र के तूर उत्पादक किसानों को बड़ी राहत: केंद्र ने 3.37 लाख...

महाराष्ट्र के तूर उत्पादक किसानों को बड़ी राहत: केंद्र ने 3.37 लाख मीट्रिक टन तूर खरीद को दी मंजूरी

मुंबई। महाराष्ट्र के तूर उत्पादक किसानों के हित में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य से 3.37 लाख मीट्रिक टन तूर की खरीद को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह स्वीकृति उच्चस्तरीय बैठक में प्रदान की। यह खरीद ‘मूल्य समर्थन योजना’ (पीएसएस) के तहत की जाएगी, जिस पर लगभग 2,696 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस निर्णय से राज्य के लाखों तूर किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बैठक में महाराष्ट्र के विपणन मंत्री जयकुमार रावल सहित केंद्रीय कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तूर खरीद से केंद्र सरकार पर भले ही बड़ा वित्तीय बोझ पड़े, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह खरीद प्रक्रिया नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) के माध्यम से राज्य सरकार के समन्वय से की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग, किसानों की आसान पंजीकरण प्रक्रिया और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, ताकि सीधे किसानों से खरीद सुनिश्चित हो सके और लाभ वास्तविक उत्पादकों तक पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments