HomeCrimeमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ पर सेल्फी लेना पड़ सकता है भारी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ पर सेल्फी लेना पड़ सकता है भारी

मुंबई। यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की कनेक्टिंग ‘मिसिंग लिंक’ शुरू होने के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है। यात्रा के दौरान केबल-स्टेड ब्रिज और सुरंगों के पास सेल्फी या फोटो लेने के लिए वाहन रोकने की घटनाएं सामने आई हैं, जो न केवल नियमों के खिलाफ हैं बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित करती हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने स्पष्ट किया है कि एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकना पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर इस ‘मिसिंग लिंक’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित अन्य मान्यवरों की उपस्थिति में किया गया था। महामार्ग पुलिस ने सुरंगों में हल्के वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा और बस व अन्य यात्री वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की गति सीमा तय की है। पूरे प्रोजेक्ट में दो सुरंगों और दो पुलों पर 24×7 सीसीटीवी निगरानी रखी जा रही है, जिसके लिए अलग नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सेल्फी, फोटो या रील बनाने के लिए वाहन न रोकें, क्योंकि इससे उनकी और अन्य यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments