Tuesday, May 5, 2026
Google search engine
HomeCrimeकल्याण में 107 किलो गांजा जब्त: ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन...

कल्याण में 107 किलो गांजा जब्त: ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (इंद्र यादव)। ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याण के वाडेघर इलाके से 107 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
डंपिंग ग्राउंड के पास बिछाया जाल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़कपाड़ा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल गायकवाड़ और उपनिरीक्षक पैनल टोकले की टीम ने वाडेघर डंपिंग ग्राउंड के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने तीन युवकों को सफेद और हरे रंग की बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में देखा। जैसे ही टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया।
आरोपी निकले पुराने अपराधी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुबे खान, दिनेश कुमार और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि तीनों पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में शामिल रहे हैं, जिससे इनके शातिर नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका और मजबूत हो गई है।
पुलिस का बयान: बड़े रैकेट की आशंका
इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त अतुल ज़ेंदे ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट की ओर इशारा करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क के सरगना तक पहुंचना है और यह पता लगाना है कि यह खेप कहां से आई और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगालने की तैयारी
फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद कल्याण और आसपास के इलाकों में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले से ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments