HomeCrimeपुणे जहरीली शराब कांड के बाद बड़ी कार्रवाई: ठाणे, पालघर और रायगढ़...

पुणे जहरीली शराब कांड के बाद बड़ी कार्रवाई: ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 313 मामले दर्ज, 213 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। पुणे शहर में पिछले सप्ताह हुई जहरीली शराब त्रासदी के बाद राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने अवैध हाथभट्टी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 29 मई से 2 जून 2026 के बीच कोकण विभाग के ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में व्यापक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 313 मामले दर्ज किए गए, 213 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1 करोड़ 58 लाख 17 हजार 546 रुपये मूल्य का अवैध माल जब्त किया गया। ठाणे जिले में दिवा गावखाड़ी, घेसर, अंजूर, अलीमघर, छोटी देसाई, बड़ी देसाई, आगासन, खर्डी, सरळांबे, वाशाळा, घोरपे, पालेगांव, सावरणे, वेळू, कोरावले, वसारगाव, हाजीमलंग, कुशिवली, माणेरागाव, द्वारलीपाडा, कुंभार्ली, केवणी, कालवार, वडुनवघर, मामेखर्डी, कारीवली, मामणोली, जांभुळगाव, नांदपगाव, उत्तन, मुरदागाव, कोपराखाडी और गोराई खाड़ी जैसे हाथभट्टी शराब निर्माण के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया। वहीं पालघर जिले के मालजीपाड़ा, वसई, विरार और पालघर क्षेत्रों तथा रायगढ़ जिले के रावेगांव, बेकरेगांव और जावलीगांव में भी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण केंद्रों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए आठ वाहन भी जब्त किए गए। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने स्पष्ट किया कि पुणे की घटना जैसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख और सह आयुक्त प्रसाद सुर्वे के निर्देशानुसार विभागीय उप आयुक्त प्रदीप पवार के मार्गदर्शन में अधीक्षक उत्तम शिंदे, उप अधीक्षक अभिजीत देशमुख, निरीक्षक संजय ढेरे, दीपक परब, द्वितीय निरीक्षक अंकुश अवताडे तथा अन्य अधिकारियों और जवानों ने इस विशेष अभियान में भाग लिया। विभाग ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी क्षेत्र में नकली शराब, अन्य राज्यों से लाई गई अवैध शराब, अवैध शराब निर्माण या बिक्री, अथवा मेथेनॉल और क्लोरल हाइड्रेट जैसे खतरनाक रसायनों की अवैध निर्माण, मिलावट, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो टोल-फ्री नंबर 18002339999 या व्हाट्सएप नंबर 8422001133 पर सूचना देने का आग्रह किया गया है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments