Sunday, May 24, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 59 लीटर अवैध कच्ची शराब...

उन्नाव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 59 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस अभियान के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने किया। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह तथा प्रतिभा सिंह के साथ स्थानीय पुलिस बल भी शामिल रहा। टीम ने थाना गौरावां क्षेत्र के ग्राम पठई मजरा अकोहरी, लच्छीखेड़ा और संगौली सहित थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम दुबाई तथा अकवारा में अभियान चलाकर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आशा पत्नी स्वर्गीय बुधई, गीता पत्नी रामसजीवन और सताना पत्नी स्वर्गीय किशनपाल, निवासी शिवपुरी थाना मौरावां शामिल हैं। इसके अलावा देवी दयाल पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका तथा माया देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रपाल, निवासी ग्राम अकवारा थाना बिहार को भी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments