Saturday, April 20, 2024
Google search engine
HomeIndiaमहाराष्ट्र के मंत्री की तुलना ज्योतिबा फुले की, राज्यपाल के बाद चित्रा...

महाराष्ट्र के मंत्री की तुलना ज्योतिबा फुले की, राज्यपाल के बाद चित्रा वाघ का विवादित बयान, सियासत गर्म

पुणे: बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल की तुलना रविवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले से की। बीजेपी की प्रदेश महिला शाखा की प्रमुख वाघ स्थानीय भाजपा नेता हेमंत रासने द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं, जिसमें पाटिल भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ” सावित्रीबाई (फुले की पत्नी और 19वीं सदी में महाराष्ट्र में महिलाओं की शिक्षा के लिए काम करने वाली) को हम घरों में देख सकते हैं, लेकिन चंद्रकांत पाटिल और भाजपा नेता हेमंत रासने जैसे ज्योतिबा (फुले) की तलाश जारी है।”

गौरतलब है कि उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री पाटिल ने यह टिप्पणी करके एक विवाद खड़ा कर दिया था कि बी आर आम्बेडकर और ज्योतिबा फुले ने शैक्षणिक संस्थानों को चलाने के लिए सरकारी अनुदान नहीं मांगा, लेकिन उन्होंने स्कूल और कॉलेज शुरू करने के वास्ते धन इकट्ठा करने के लिए लोगों से “भीख” मांगी। पाटिल पुणे से विधायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments