HomeMaharashtraटीम इंडिया पर महाराष्ट्र सरकार की पैसों की बारिश, सीएम शिंदे ने...

टीम इंडिया पर महाराष्ट्र सरकार की पैसों की बारिश, सीएम शिंदे ने 11 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप जीतने पर 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह घोषणा विधान भवन के केंद्रीय हॉल में की, जहां मुंबई के चार खिलाड़ियों- कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया। सीएम शिंदे ने अपने आवास पर बुलाकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, और शिवम दुबे का सम्मान किया। खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सीएम शिंदे ने कहा, “गुरुवार को मैंने भारतीय टीम का वेलकम किया था और आज रोहित शर्मा यहां आए, मैं इसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। हमें फख्र है कि मुंबई के कई खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी वे डाउन टू अर्थ हैं और मैं अपने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं। आज महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में भी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य और कप्तान रोहित शर्मा समेत चार खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments