Thursday, April 18, 2024
Google search engine
HomeCrimeMaharashtra: पूर्व केंद्रीय मंत्री के चचेरे भाई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर...

Maharashtra: पूर्व केंद्रीय मंत्री के चचेरे भाई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

महाराष्ट्र के लातूर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के एक रिश्तेदार ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर (81 वर्षीय) को हनमंतराव पाटिल नाम से भी जाना जाता था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्होंने खुद को गोली मार ली।

वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल चाकुरकर के चचेरे भाई थे। हनमंतराव पाटिल, पूर्व मंत्री के ‘देवघर’ आवास के करीब रहते थे और अक्सर आते-जाते थे। अधिकारी ने बताया कि वह कई वर्षों से किसी बीमारी से परेशान थे।

उन्होंने बताया कि घटना के समय मंत्री का बेटा वहां मौजूद था और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश देवरे, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जगदाले और अन्य सहित वरिष्ठ अधिकारी जांच के सिलसिले में घटनास्थल पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments