HomeArchitectureMaharashtra: पिलर में दरारें आने के बाद खाली कराई गई 5 बिल्डिंग,...

Maharashtra: पिलर में दरारें आने के बाद खाली कराई गई 5 बिल्डिंग, निकाले गए 250 से अधिक लोग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 250 से अधिक परिवारों को बिल्डिंग से खाली करने को कहा गया। 5 बिल्डिंग में से लोगों को खाली कराया गया है। पिलर में दरारें आने के बाद सभी 5 इमारतों में से लोगों को खाली कराया गया है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताते हुए कहा कि 250 से अधिक परिवारों को डोंबिवली में आवासीय परिसर के कुछ स्लैब के ढहने और पिलरों में दरारें आने के बाद खाली कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे स्लैब के ढहने और पिलर में दरारें देखे गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और सिविल डिफेंस साइट पर पहुंचे।

बिल्डिंग से 250 से अधिक लोगों को खाली कराया गया है। सिविक सब फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया कि ये इमारतें 1998 में बनी थीं। वहीं बिल्डिंग से खाली कराए गए लोगों के लिए नया ठिकाना बड़ी चुनौती हो गई है। सभी लोग अपना दूसरा घर ढूंढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments