HomeCrimeअमृतपाल सिंह का ताजा वीडियो आया सामने, कोट और पैंट पहने पटियाला...

अमृतपाल सिंह का ताजा वीडियो आया सामने, कोट और पैंट पहने पटियाला की सड़क पर टहलता दिखा

चंडीगढ़: वारिस पंजाब दे के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो पटियाला का है। वीडियो से पता चल रहा है कि अमृतपाल सिंह 20 मार्च को पटियाला में था। ताजा वीडियो में अमृतपाल सिंह कोट और पैंट में दिख रहा है। वो मोबाइल पर बात कर रहा था। इससे पहले पंजाब पुलिस ने पता लगाया था कि अमृतपाल सिंह जालंधर गया। फिर हरियाणा भी गया। अब उसके दिल्ली में होने की बात कही जा रही है। अमृतपाल के इससे पहले कई और सीसीटीवी वीडियो आ चुके हैं। एक वीडियो में वो जालंधर के गांव के गुरुद्वारा के बाहर दिखा था। एक अन्य वीडियो में वो छाता खोले हरियाणा में दिखा था। अब पटियाला का ये ताजा वीडियो आया है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च को एक्शन शुरू किया था। उसके 200 से ज्यादा समर्थक और गनमैन पकड़े गए थे। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अमृतपाल ने अलग खालिस्तान बनाने की दिशा में काफी प्रगति कर ली थी। उसने आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से अलग सेना, अलग करेंसी वगैरा बना ली थी। अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा में उसने फायरिंग रेंज बनाया था। जिसमें अपने समर्थकों को वो बंदूक और रायफल चलाने की ट्रेनिंग देता था। पता ये भी चला था कि अमृतपाल सिंह पंजाब के नशे में डूबे युवकों को बहलाकर मानव बम भी बनाना चाहता था।

फिलहाल अमृतपाल की तलाश कई राज्यों में हो रही है। पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में पुलिस चौकसी बरत रही है। पंजाब पुलिस ने पहले ही अमृतपाल के अलग-अलग हुलिए की कई फोटो जारी की थी। पटियाला का ताजा वीडियो ये बता रहा है कि अमृतपाल ने अभी पगड़ी पहननी नहीं छोड़ी है। उसने दाढ़ी भी रखी हुई है। पंजाब पुलिस लगातार दावा कर रही है कि वो अमृतपाल को जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments