Tuesday, March 26, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedकंगना सांसद बनना चाहती हैं:कहा- भाजपा चाहेगी तो चुनाव लड़ूंगी, हिमाचल की...

कंगना सांसद बनना चाहती हैं:कहा- भाजपा चाहेगी तो चुनाव लड़ूंगी, हिमाचल की मंडी सीट पहली पसंद

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट लोकसभा की सांसद बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा- भाजपा अगर चाहेगी तो चुनाव लड़ेंगी। कंगना ने चुनाव लड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट को पहली पसंद बताया। कंगना ने ये बातें एक मीडिया ग्रुप के इवेंट में कहीं।

इवेंट में जनता की ओर से उनसे ये पूछा गया कि क्या वो सक्रिय राजनीति में आना चाहती हैं या मौका मिले तो आना चाहेंगी? इसके जवाब में कंगना बोलीं- राजनीति को लेकर वो किसी तरह से क्लोज एंड पर नहीं हैं। इस मामले में वो खुद को मौका दे सकती हैं। अगर हिमाचल के लोग और भाजपा चाहे तो जनसेवा के लिए वो हिमाचल की मंडी सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

कंगना ने इस इवेंट में सिर्फ फिल्मों पर ही नहीं बल्कि राजनीतिक मामलों पर भी अपने विचार खुल कर रखे। उन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक हालातों और भविष्य को लेकर भी बात रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments