HomeCrimeKamrup: रिश्वत लेते रंगे हाथों लॉटमंडल गिरफ्तार

Kamrup: रिश्वत लेते रंगे हाथों लॉटमंडल गिरफ्तार

Kamrup

कामरूप :(Kamrup) राज्य की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों एक लॉटमंडल (Lekhpal) को गिरफ्तार किया है।

निदेशालय में दर्ज एक शिकायत दर्ज कराई थी कि कामरूप (ग्रामीण) जिला के चमरिया राजस्व सर्कल अधिकारी कार्यालय के लॉट मंडल जिबेश कुमार देब सरमा ने भूमि रिकॉर्ड के नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। इस शिकायत के आधार पर गुरुवार को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने सर्कल अधिकारी, चमरिया राजस्व सर्कल के कार्यालय में जाल बिछाकर लॉट मंडल जिबेश कुमार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिबेश कुमार के पास से रिश्वत के छह हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। इस संबंध में एसीबी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments