HomeReligionकला दर्पण का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न

कला दर्पण का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक, शैक्षणिक और मेडिकल क्षेत्र में लगातार 13 वर्षों से सक्रिय कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को खार (पूर्व) स्थित बच्ची देवी सोसायटी में चल रहे श्री महालक्ष्मी नवरात्र उत्सव मंडल के अंतर्गत भव्य हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवरात्रि पर्व की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम अर्पित कर परंपरा का पालन किया और सौभाग्य की प्रार्थना की। इस मौके पर संस्था की ओर से महिलाओं को थाली और सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष एस. के. तिवारी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष दिनेश केसरी, प्रेम सरोज, ललित तिवारी, पिंकी सिंह, प्रियंका जाधव, नंदिनी डोंगरे, स्वप्निल रामबाडे तथा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह मठारू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने इस अवसर पर समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments