HomeMaharashtraकला दर्पण ने बांटा खाद्य सामग्री व अन्य पदार्थ

कला दर्पण ने बांटा खाद्य सामग्री व अन्य पदार्थ

मुंबई। सामाजिक संस्था कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खार पूर्व जवाहर नगर, आदर्श लेन में करीब १२५ लोगों को शक्कर (चीनी), गुड़ व साबुन का किट वितरण किया गया। भाजपा नेता व संस्था के सलाहकार रूपेश मनोहर मालुसरे, रश्मि मालुसरे व विख्यात कामगार नेता श्री अभिजीत राणे (संस्थापक महासचिव- धडक कामगार युनियन, समुह संपादक- दै.मुंबई मित्र व वृत्त मित्र) के हाथों लोगों को वितरित किया गया। उक्त मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश केसरी, महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष जसवीर कौर भामरा, जगजीत सिंह मठारू, समाजसेवक रामजीत गुप्ता, रवि वासवानी, स्मिता पाटिल के अलावा अन्य लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों का सत्कार पुष्पगुच्छ और शाल देकर संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

संस्था उपाध्यक्ष दिनेश केसरी द्वारा भाजपा नेता श्री रुपेश मालुसरे का सम्मान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के हाथों विख्यात कामगार नेता श्री अभिजीत राणे का सम्मान किया गया साथ में दिनेश केसरी व जगजीत सिंह मठारू।
संस्था की महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष जसबीर कौर भामरा के हाथों श्रीमती रश्मि मालुसरे का सम्मान।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments