HomeCrimeKaithal: बिना लाइसेंस के चला रहा था शराब का ठेका

Kaithal: बिना लाइसेंस के चला रहा था शराब का ठेका

Kaithal

पुराना ठेका बंद, नए अलाट नहीं, फिर भी बिक रही थी दारू

कैथल: (Kaithal) जिला में देसी शराब के ठेके अभी अलाट नहीं हुए, लेकिन एक व्यक्ति बंद पड़े पुराने ठेके के बाहर पिछले 2 दिन से लगातार शराब बेच रहा था। पुलिस ने बंद शराब के ठेके के बाहर बिना लाइसेंस के दारू बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने बुधवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

थाना शहर के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह को सूचना मिली थी कि शक्ति नगर रेलवे फाटक के पास शराब के पुराने ठेके के बाहर एक व्यक्ति दीपचंद शराब बेच रहा है। अभी तक उक्त ठेका किसी को अलाट नहीं किया गया है। फिर भी वह बिना लाइसेंस के शराब का ठेका चला रहा है। धर्म सिंह ने पुलिस की टीम लेकर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर शराब बेच रहा व्यक्ति शराब की पेटियां उठाकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम दीपचंद बताया। जो कुतुबपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 पेटी देसी शराब की बरामद की है। दीपचंद के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments