HomeSportJhansi: आर्मी पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने क्वालीफाइ की राज्य स्तरीय...

Jhansi: आर्मी पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने क्वालीफाइ की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता

झांसी:(Jhansi) 19वीं प्री राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप 2023, 10 मीटर एयर रायफल और पिस्टल प्रतियोगिता बलदेव सिंह शूटिंग रेंज देवबंद, सहारनपुर में 16 से 19 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल झांसी के तीन छात्र परमवीर सिंह अंडर 16 (रायफल इवेंट), मोहम्मद फैजान अंडर 19 (रायफल इवेंट), हर्ष कुमार अंडर 19 (पिस्टल इवेंट) ने प्रतिभाग ही नहीं किया बल्कि तीनों छात्रों ने क्वालीफाइंग स्कोर मारकर आगे आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम सुनिश्चित किया। आर्मी स्कूल झांसी की शूटिंग कोच दिव्या पाल ने इन विजेता शूटरों को ट्रेनिंग देकर अहम भूमिका निभाई है। आर्मी स्कूल झांसी प्रधानाचार्या मीनाक्षी पंजवानी ने छात्रों और कोच को बधाई दी और आगे आने वाली प्रतियोगिता के लिए मेहनत कर और अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल, जिले और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments