HomeArchitectureMira Bhayandarउत्तन में दो अवैध बंगलों पर चला एमबीएमसी का बुलडोजर

उत्तन में दो अवैध बंगलों पर चला एमबीएमसी का बुलडोजर

मीरा-भायंदर। मीरा-भायंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए गुरुवार को उत्तन गांव क्षेत्र में दो अवैध बंगलों पर बुलडोजर कार्रवाई की। महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रभाग समिति क्रमांक-1 के अंतर्गत की गई। महानगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, उत्तन गांव स्थित न्यू रॉयल इंग्लिश हाईस्कूल रोड, येडू कंपाउंड में बने दो अवैध बंगलों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई उपायुक्त (अतिक्रमण) स्वप्निल सावंत की मौजूदगी और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। तोड़क कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों के साथ आवश्यक मनुष्यबल की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि कार्रवाई सुचारु और सुरक्षित तरीके से पूरी की जा सके। इस दौरान प्रभाग समिति क्रमांक-1 की सहायक आयुक्त दीपाली पवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments