Friday, May 8, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentफुकेट में छाईं भारतीय अभिनेत्री काशिका कपूर, अंतरराष्ट्रीय बिलबोर्ड्स बने चर्चा का...

फुकेट में छाईं भारतीय अभिनेत्री काशिका कपूर, अंतरराष्ट्रीय बिलबोर्ड्स बने चर्चा का केंद्र

मुंबई। भारतीय प्रतिभाएं अब केवल देश तक सीमित नहीं रहीं और इसका ताजा उदाहरण हैं काशिका कपूर, जिन्होंने अपने बढ़ते स्टारडम के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फुकेट की जगमगाती सड़कों, खासकर पटोंग बीच और अन्य प्रमुख टूरिस्ट हब्स पर काशिका कपूर के विशाल बिलबोर्ड्स लगाए गए हैं, जिन्होंने स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि किसी उभरती भारतीय अभिनेत्री का इस तरह वैश्विक एंटरटेनमेंट और पर्यटन केंद्रों पर दिखाई देना उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। मुंबई से अपने करियर की शुरुआत करने वाली काशिका कपूर ने लगातार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह विजिबिलिटी उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को नई ऊंचाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन बिलबोर्ड्स को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग उन्हें “ग्लोबल फेस” के रूप में सराह रहे हैं। यह उपलब्धि इस बात का संकेत मानी जा रही है कि काशिका कपूर अब भारतीय मनोरंजन जगत से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments