मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन; 761 सीटों वाले वातानुकूलित नाट्यगृह में अत्याधुनिक ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था

मुंबई। भायखला स्थित नवीनीकृत लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे नाट्यगृह का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों तथा उपमुख्यमंत्री एवं मुंबई शहर जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रमुख उपस्थिति में आज संपन्न हुआ। बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा विकसित इस वातानुकूलित नाट्यगृह की कुल 761 दर्शक क्षमता है। नाट्यगृह में अत्याधुनिक ध्वनि प्रणाली के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के अनुरूप आधुनिक प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके शुरू होने से मुंबई को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक नया मंच मिला है।लोकार्पण समारोह में विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री तथा मुंबई उपनगर जिला सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा, मुंबई की महापौर रितू तावडे, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर, उपमहापौर संजय घाडी, विधायक अमित साटम, कालिदास कोळंबकर, प्रकाश सुर्वे और प्रसाद लाड सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय (भाई) गिरकर, सदन नेता गणेश खणकर, विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर, शिवसेना गुट नेता अमेय घोले, महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे, समाजवादी पार्टी गुट नेता अमरीन अब्राहनी, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, सुधार समिति अध्यक्ष संध्या दोशी-सक्रे, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर, बेस्ट समिति अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव, विभिन्न विशेष समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे सहित अधिकारी, कलाकार, नागरिक और कला प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।#DevendraFadnavis #EknathShinde #AnnaBhauSathe #Byculla #Mumbai #BMC #MumbaiCulture #Maharashtra #MyBMCUpdates

