Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशबिछिया ब्लॉक में 251 विकास कार्यों का लोकार्पण, क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न

बिछिया ब्लॉक में 251 विकास कार्यों का लोकार्पण, क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। विकास खंड बिछिया के ब्लॉक सभागार में 5आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान 251 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।इस अवसर पर बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, पूर्व विधायक अनिल सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, भाजपा नेता प्रखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील शाहू, बीडीओ फहद खान सहित उदय भान सिंह, सर्वेश गुप्ता, मनोज पाल, डिम्पी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीपू (पड़री कला), रमेश राजपूत एवं क्षेत्र के प्रधानगण, बीडीसी सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments