HomeMaharashtraहिंदू संस्कृति अनादि काल से मानवता के लिए योगदान दे रही है:...

हिंदू संस्कृति अनादि काल से मानवता के लिए योगदान दे रही है: गोविंद देव गिरी महाराज

ठाणे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा है कि हिंदू संस्कृति अनादि काल से पूरी मानवता के लिए योगदान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में भगवान राम के कई मंदिर हैं लेकिन उनकी जन्मस्थली अयोध्या का अपना महत्व है। वह रविवार रात यहां राम मंदिर के लिए हिंदुओं के पांच दशक लंबे संघर्ष पर डॉ. अशोक मोदक और डॉ. प्रशांत धर्माधिकारी द्वारा लिखित मराठी पुस्तक ‘अयोध्या आंदोलनाचा तालेबंद’ के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा हिंदू संस्कृति अनादि काल से संपूर्ण वैश्विक मानवता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘अयोध्या से अभियान शुरू हुआ, पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) अभी भी बचा हुआ है। महाराज ने कहा कि देश की जनता को राम मंदिर पर सवाल उठाने वालों को करारा सबक सिखाना चाहिए और उनके मुखौटे उतार देने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश पर किसी एक परिवार का एकाधिकार नहीं है। उन्होंने कहा अब आप जो भी फायदे देख रहे हैं वह कठिन समय में आपके पूर्वजों की कड़ी मेहनत और सपनों का परिणाम है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुरेश भैयाजी जोशी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments