HomeReviews'Yoga for Healthy Ageing' थीम के साथ झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह...

‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद झांसी में सोमवार को अटल एकता पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, योग प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान धन्वंतरी के पूजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसकी उपयोगिता को स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। योग शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है तथा नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है। मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और इस वर्ष 21 जून 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा का हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने जनपदवासियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगजीवन राम ने योग सप्ताह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक अभिषेक मिश्रा, सुधीर प्रजापति एवं अनुसाया नरवरे के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया। योग सप्ताह के दौरान जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर निकायों और विद्यालयों में प्रतिदिन योगाभ्यास, संगोष्ठियां, प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री ने किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार झा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विश्वत निरंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक विभाग के चिकित्सक, सिविल डिफेंस के सदस्य, योगाचार्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। योग सप्ताह के शुभारंभ के साथ ही जनपद में 21 जून तक विभिन्न स्थानों पर योग आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments