Homeउत्तर प्रदेशसुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया प्रसाद

सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया प्रसाद

भूपेंद्र सिंह/ उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नवाबगंज कस्बे में ज्येष्ठ माह के शनिवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुराने पोस्ट ऑफिस वाली गली के पास श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। सुंदरकांड पाठ के दौरान हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पाठ समाप्ति के बाद भगवान हनुमान को पूड़ी-सब्जी एवं बूंदी का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वाणीकांत द्विवेदी ने किया। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ माह में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, दीपू सिंह, शिवपाल लोधी, श्रीकृष्ण तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर शाम तक श्रद्धा और उत्साह के साथ चलता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments