HomeCrimeयौन उत्पीड़न मामले में 5 साल बाद कोर्ट में अपने ही बयान...

यौन उत्पीड़न मामले में 5 साल बाद कोर्ट में अपने ही बयान से मुकरी लड़की

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के 31 वर्षीय आरोपी को पीड़िता एवं उसकी मां के बयान बदल देने के कारण बरी कर दिया गया। अब लड़की ने ये सब क्यों किया इस बारे में जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ठाणे के एक इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की ने 31 साल के युवक पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया कि एक युवक ने उसका कई बार पीछा किया. फिर उसका यौन शोषण भी किया। मामला 17 नवंबर, 2019 का है। यहां रहने वाली 13 साल की लड़की ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामला कोर्ट में चलता रहा। फिर 4 फरवरी को जब इसी मामले की सुनवाई हुई तो वहां पीड़िता और उसकी मां ने अपने ही बयान बदल दिए। जिसके बाद कोर्ट ने युवक को बाइज्जत रिहा कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments