HomeMaharashtraचंद्रपुर यार्ड से अतिक्रमण हटाया, रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार

चंद्रपुर यार्ड से अतिक्रमण हटाया, रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार

मुंबई। मध्य रेल ने चंद्रपुर यार्ड स्थित रेलवे भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस कार्रवाई से वर्धा-बल्हारशाह तीसरी रेल लाइन तथा चंद्रपुर-चांदा फोर्ट कॉर्ड लाइन जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर-बल्हारशाह खंड में किलोमीटर 877/560 से 878/100 के बीच स्थित यह अतिक्रमण स्थल परियोजना के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक था। अभियान के दौरान कुल 317.50 वर्ग मीटर रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा 12 अवैध संरचनाओं को हटाया गया।यह कार्रवाई नागपुर मंडल, निर्माण विभाग, चंद्रपुर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक पूरी की गई। प्रभावित लोगों के साथ लगातार संवाद, चर्चा और समझाइश के माध्यम से आपसी सहमति का समाधान निकाला गया।रेलवे का कहना है कि प्रमुख अतिक्रमण हट जाने के बाद अब परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध हो गई है, जिससे वर्धा-बल्हारशाह तीसरी लाइन और चंद्रपुर-चांदा फोर्ट कॉर्ड लाइन परियोजनाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा।इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे का विस्तार, परिचालन दक्षता में सुधार और भविष्य की यातायात क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही यात्रियों और माल परिवहन दोनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।मध्य रेल ने कहा कि यह कार्रवाई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, रेल संपर्क को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments