Thursday, April 16, 2026
Google search engine
HomeCrimeपुणे के जुन्नर में बुज़ुर्ग महिला पर हमला, लूटपाट में गंभीर रूप...

पुणे के जुन्नर में बुज़ुर्ग महिला पर हमला, लूटपाट में गंभीर रूप से घायल

पुणे। पुणे जिले के जुन्नर तालुका अंतर्गत बेलहे-अलकुटी रोड के पास रणमाला इलाके में लूट और हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता जीजाबाई गाबाजी गुंजल अपने घर में अकेली रहती हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर पहले से ही उनके घर के बाहर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह घर से बाहर निकलीं, आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके गले से जबरन करीब एक तोला सोने के गहने छीन लिए। इसके बाद आरोपी घर के अंदर घुस गए, जहां अलमारी तोड़कर लगभग 5,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हमले में बुज़ुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं, विशेष रूप से उनके सिर पर गहरी चोट बताई जा रही है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अलेफाटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments