HomeArchitectureBreakingमंत्रालय में ‘आतंकवादी हमले’ का फर्जी फोन करने के आरोप में बुजुर्ग...

मंत्रालय में ‘आतंकवादी हमले’ का फर्जी फोन करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

मुंबई। मंत्रालय पर ‘आतंकवादी हमले’ की चेतावनी देने वाला फर्जी फोन करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, प्रकाश खेमानी (61) ने सोमवार रात करीब 10 बजे मंत्रालय के लैंडलाइन पर अपने मोबाइल फोन से कॉल कर दावा किया कि दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर ‘आतंकवादी हमला’ होगा। इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि वह एक फर्जी कॉल थी। इसके बाद पुलिस पश्चिमी उपनगर कांदिवली में आरोपी के घर तक पहुंच गई। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि खेमानी ने फर्जी कॉल क्यों की थी। खेमानी को भारतीय दंड संहिता की धारा 182 (लोक सेवक को अपनी कानूनी शक्ति का उपयोग करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाने के इरादे से झूठी सूचना देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments