HomeArchitectureBreakingशादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में...

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर। पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 वर्षीय लड़की से शादी करने का वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विक्रमगढ़ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बलात्कार के बाद लड़की गर्भवती हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी विक्रमगढ़ इलाके के एक गांव में पड़ोसी थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बार बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुई एक मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की के पेट में चार माह गर्भ है। इसके बाद उसके माता-पिता ने सोमवार को उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments