HomeFashionNew Lookडॉ. नीरज कुमार बनोरिया को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स की फैलोशिप से...

डॉ. नीरज कुमार बनोरिया को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स की फैलोशिप से किया सम्मानित

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार बनोरिया को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (FACS) की फैलोशिप से सम्मानित किया गया। यह झांसी जिले और मेडिकल कॉलेज के इतिहास में पहली बार है कि किसी राजकीय चिकित्सक को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने डॉ. बनोरिया से मुलाकात कर उन्हें शिकागो, अमेरिका में फैलोशिप प्राप्त करने पर बधाई दी। डॉ. बनोरिया ने जिलाधिकारी को कार्यक्रम के संस्मरण सुनाए और कार्यक्रम की भव्यता तथा वहां उपस्थित अन्य भारतीय चिकित्सकों द्वारा दिए गए प्रोत्साहन की जानकारी साझा की। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार की सराहना भी की। जिलाधिकारी श्री चौधरी ने डॉ. बनोरिया को उनके इस उपलब्धि पर पुनः बधाई दी और भविष्य में झांसी और प्रदेश का नाम ऊँचाइयों तक पहुँचाने की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने भी उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय, नगर मैजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा और मैनेजिंग डायरेक्टर आशी हेल्थ टैक श्री समर्थ दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments