Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन व उपकरणों का वितरण,...

मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन व उपकरणों का वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ/झांसी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की नई डिजाइन का विमोचन भी किया गया तथा नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण और विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण झांसी के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या तथा गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयनित 343 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 25 नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण तथा 3 नए भवनों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी स्नेह गुप्ता, रानी देवी, मीनेश राय, रामबाई पाल, पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेविका एवं शिक्षाविद् डॉ नीति शास्त्री द्वारा किया गया, जबकि अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments