HomeSportDehradun: 18वीं राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 26 जून को

Dehradun: 18वीं राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 26 जून को

Dehradun

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह करेंगे उद्धघान

देहरादून:(Dehradun) युवरानी महेंद्र कुमारी 18वीं राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 26 व 27 जून को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होगा। देश भर से 800 वैटरन खिलाड़ी करेंगे।

राजस्थान राजघराने की युवरानी महेन्द्र कुमारी (पूर्व सांसद) की स्मृति में पिछले 18 वर्षों से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप इस वर्ष उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी 26 व 27 जून को आयोजित की जा रही है।

आयोजन समिति की अध्यक्षा जीत कौर ने बताया कि उक्त आयोजन के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व खेल प्रेमी सूर्यकांत धस्माना को संयोजक व वैटरन खिलाड़ी उमा कोठारी को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह 26 जून को करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments