Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedकोयंबटूर ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े:आरोपी ने कबूला वह श्रीलंका के...

कोयंबटूर ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े:आरोपी ने कबूला वह श्रीलंका के ईस्टर ब्लास्ट के आरोपियों से मिल चुका

कोयंबटूर में एक हफ्ते पहले हुए कार धमाके के तार ISIS से जुड़ते नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु पुलिस की जांच में इसके संकेत मिले हैं। दरअसल, गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने माना है कि वह 21 अप्रैल 2019 को श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों से मिल चुका है, जो कि ISIS से जुड़े हुए थे। पुलिस की इस जांच की पड़ताल अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। कोयंबटूर में 23 अक्टूबर को संगमेश्वर मंदिर के पास खड़ी कार में धमाका हुआ था। कार का मालिक जेमिशा मुबीन भी इसमें मारा गया था। धमाके के समय वह कार के अंदर ही था। उसकी उम्र 29 साल थी और पेशे से इंजीनियर था।

मुबीन से 2018 में NIA ने पूछताछ की थी
मुबीन से 2018 में भी NIA पूछताछ कर चुकी थी। तब उस पर ISIS आतंकी मोहम्मद अजहरुद्दीन के करीबी होने का शक था। हालांकि सबूत नहीं मिले तो कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। करीब एक साल बाद अप्रैल 2019 में श्रीलंका में धमाके हुए। इसका मास्टर माइंड मुबीन का करीबी माना जाने वाला अजहरुद्दीन निकला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments