Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedउल्वे में अवैध मलबा डंपिंग पर सिडको की कार्रवाई, दो डंपर जब्त

उल्वे में अवैध मलबा डंपिंग पर सिडको की कार्रवाई, दो डंपर जब्त

नवी मुंबई। पर्यावरण संरक्षण के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) ने उल्वे क्षेत्र में अवैध मलबा डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार को चलाए गए एक विशेष अभियान में दो डंपर चालकों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जो निर्माण कचरा अवैध रूप से डंप करने की कोशिश कर रहे थे। गावहान गांव क्षेत्र, सेक्टर 12ए के पास यह कार्रवाई सायं लगभग 4:30 बजे मुख्य सतर्कता अधिकारी के निर्देशन में की गई, जिसमें सिडको की सतर्कता इकाई, इंजीनियरिंग विभाग, सुरक्षा कर्मचारी और स्थानीय पुलिस शामिल थी। पकड़े गए चालकों की पहचान 25 वर्षीय सैयद कायम रजा (निवासी वडाला) और 34 वर्षीय बबलू दयाराम वर्मा (निवासी वर्ली कोलीवाड़ा) के रूप में की गई। दोनों के खिलाफ न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला (अपराध संख्या 0056/2025) दर्ज किया गया है। आरोप भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 271 और 62 के अंतर्गत लगाए गए हैं। सिडको ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निवासियों से अपील की गई है कि वे अवैध डंपिंग की जानकारी सिडको की वेबसाइट www.cidco.maharashtra.gov.in अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन पर दें। सिडको अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान उनके ‘हरित शहरी विकास’ के संकल्प का हिस्सा है और आगे भी ऐसे उल्लंघनों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments