Sunday, May 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशभीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बच्चों ने बनाए घोंसले, अभ्युदय सेवा...

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बच्चों ने बनाए घोंसले, अभ्युदय सेवा संस्थान की अनूठी पहल

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। तपती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने तथा बच्चों में जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से थाना इंटर कॉलेज में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भ्युदय सेवा संस्थान द्वारा डॉ. प्रभात सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रभाव केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान पक्षियों पर भी पड़ता है। ऐसे में बच्चों द्वारा तैयार किए गए छोटे-छोटे घोंसले पक्षियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करेंगे। संस्थान अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने बच्चों को पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की अहम भूमिका होती है और उनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधक करुणेश सिंह तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारी कमल सिंह चंदेल ने बच्चों द्वारा बेकार सामग्री से बनाए गए घोंसलों की सराहना की। बच्चों को गत्ते के डिब्बे, जूट की रस्सी और सूखी घास जैसी वेस्ट सामग्री का उपयोग कर आकर्षक एवं आरामदायक घोंसले बनाना सिखाया गया। उपप्रधानाचार्य श्याम सिंह और सहायक शिक्षक राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं शिक्षक राजेश कुमार और अजीत ने बच्चों से घरों की छतों और बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। सहायक शिक्षक योगेंद्र चौहान ने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे न केवल इन घोंसलों को सुरक्षित स्थानों पर लगाएंगे, बल्कि अन्य लोगों को भी पक्षी संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में कक्षा आठ की नैन्सी, यशिका शर्मा, दुर्गा सिंह, आरफा, तस्मिया, शिवम, अनुभव और प्रतिमा सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेकार वस्तुओं से सुंदर पक्षी घोंसले तैयार किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रभात सिन्हा ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments