HomeMaharashtra22 जुलाई को मुंबई में लगेगा 'छत्रपति शिवाजी महाराजस्व समाधान शिविर', एक...

22 जुलाई को मुंबई में लगेगा ‘छत्रपति शिवाजी महाराजस्व समाधान शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सुविधा

मुंबई। मुंबई शहर जिला प्रशासन की ओर से 22 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे ‘छत्रपति शिवाजी महाराजस्व समाधान शिविर अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में नागरिकों को राजस्व विभाग के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार तथा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह शिविर 179-सायन-कोलीवाड़ा, 181-माहिम और 185-मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए समाज मंदिर हॉल, सरदार नगर नंबर-1, माहिम विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर तथा मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र के लिए गावदेवी स्थित शारदा मंदिर हाईस्कूल में शिविर आयोजित होंगे। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के जन्मदिवस तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार की जयंती के अवसर पर 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 के बीच राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन ऐसे समाधान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिविर में नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र, नए मतदाताओं का पंजीकरण, संजय गांधी निराधार योजना, श्रावणबाळ राज्य निवृत्तीवेतन योजना, राशन कार्ड संबंधी सेवाएं, मत्स्य विभाग की योजनाएं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा जारी जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र, खेल विभाग की योजनाओं सहित कई सरकारी सेवाएं सेवा गारंटी अधिनियम के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने मुंबई शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments