Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraवर्ली में बीजेपी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, ट्रैफिक जाम में फंसी महिला...

वर्ली में बीजेपी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, ट्रैफिक जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में बीजेपी के एक प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब ट्रैफिक जाम में फंसी एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता एक बिल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उसी समय जाम में फंसी एक महिला ने आपा खो दिया और ‘गेट आउट फ्रॉम हेयर’ चिल्लाते हुए विरोध जताया। महिला की मंत्री और कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधा है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेताओं ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रदर्शन के नाम पर आम जनता को परेशान करना उचित नहीं है। विपक्ष का आरोप है कि राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण नागरिकों को होने वाली असुविधा पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। वहीं, इस घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और आने वाले दिनों में इस पर और बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments