
मुंबई। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने हरित पहल को आगे बढ़ाते हुए अंधेरी पूर्व के मारोल चर्च रोड स्थित सावित्रीबाई फुले उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बीएमसी की नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े के हाथों चंपा के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में बीएमसी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। बीएमसी प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि मुंबई को और अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।

