Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraबीएमसी कमिश्नर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था और समन्वय पर दिया विशेष...

बीएमसी कमिश्नर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था और समन्वय पर दिया विशेष जोर

मुंबई। मुंबई को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मंगलवार सुबह पश्चिमी उपनगरों के एच/पूर्व, एच/पश्चिम, के/पूर्व, के/पश्चिम और के/दक्षिण प्रशासनिक डिवीजनों में व्यापक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की गार्ड पोस्ट, सफाई कार्यों, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सड़कों, चौराहों, पार्किंग लॉट, बगीचों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का जायज़ा लिया। कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों एवं चौराहों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी वार्ड कार्यालयों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। साथ ही उपलब्ध आधुनिक मशीनों और मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बांद्रा (पश्चिम) स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग की धमासाला चौकी, खेरवाड़ी में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के सामने सड़क सफाई कार्य, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मारोल चर्च रोड सेक्शन की सड़क चौकी, अंधेरी पूर्व के गुरु गोविंद सिंहजी मार्ग स्थित पार्किंग लॉट, जे.बी. रोड मेट्रो स्टेशन चौकी तथा सावित्रीबाई फुले गार्डन सहित कई स्थलों का निरीक्षण किया।
विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने अंधेरी पूर्व स्थित सावित्रीबाई फुले गार्डन में चंपा का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़, किरण दिघावकर, विश्वास मोटे, सहायक आयुक्त मृदुला अंडे, दिनेश पल्लेवाड, नितिन शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments