HomeIndiaChandigarh: फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल 'पैराकुआट' का न करें इस्तेमाल:...

Chandigarh: फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल ‘पैराकुआट’ का न करें इस्तेमाल: स्पीकर

Chandigarh

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के किसानों की तरफ से मूंगी की फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल ‘पैराकुआट’ के इस्तेमाल न करने की अपील की है। संधवां ने किसानों के इस ख़तरनाक केमिकल के इस्तेमाल करने के रुझान को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की है।

उन्होंने कहा है कि आज के दौर में खेती उत्पादन के लिए विभिन्न रसायनों के और ज्यादा प्रयोग से कैंसर जैसी भयानक बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ किसान मूंगी की फ़सल को कुदरती तौर पर पकाने की जगह ‘पैराकुआट’ केमिकल का स्प्रे करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केमिकल फ़सल के लिए नुकसानदेय होने के साथ ही मानव की सेहत के लिए भी बहुत ख़तरनाक है। संधवां ने आगे कहा कि जल्दी धान की फ़सल लगाने के लिए किसान मूंग को काट कर सुखाने की जगह खड़ी फ़सल पर स्प्रे करके 2-3 दिन में सुखाकर अपना ख़र्च घटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘ पैराकुआट’ केमिकल खरपतवार के ख़ात्मे के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला केमिकल है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग या कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से इस केमिकल की सिफ़ारिश नहीं की, बल्कि किसान समय की कमी के कारण ऐसा कर रहे हैं। संधवां ने राज्य के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह व्यापक जनहित को मुख्य रखते हुए ‘पैराकुआट’ केमिकल का प्रयोग करने से गुरेज़ करें और रिवायती ढंग से मूंगी की फ़सल का उत्पादन करने को प्राथमिकता दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments