HomeCrimeनौकर के भरोसे छोड़े गए 1.20 करोड़ रुपये में से 1.16 करोड़...

नौकर के भरोसे छोड़े गए 1.20 करोड़ रुपये में से 1.16 करोड़ की नकदी बरामद, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

मुंबई। दक्षिण परिमंडल-2 के पायधुनी पुलिस थाने ने भरोसे का फायदा उठाकर करीब 1.20 करोड़ रुपये की नकदी का गबन करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता ने अपने घरेलू कार्यालय से 1,20,00,000 रुपये निकालकर दूसरे कार्यालय पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने कर्मचारी परिसिंह देवड़ा को सौंपी थी। आरोपी ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए नकदी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पायधुनी पुलिस थाने में गुन्हा क्रमांक 692/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।राजस्थान से हुई गिरफ्तारीजांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान पहुंची। वहां से मुख्य आरोपी युवराज सिंह वसंत सिंह देवड़ा (24 वर्ष), निवासी मामावली, जिला सिरोही, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 1,16,50,000 रुपये नकद बरामद किए।पुलिस के अनुसार, इस मामले में परिसिंह वसंत सिंह देवड़ा (30 वर्ष) की भी भूमिका सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त मनोजकुमार शर्मा (कानून एवं सुव्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे (दक्षिण प्रादेशिक विभाग), पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर. (दक्षिण परिमंडल-2) तथा सहायक पुलिस आयुक्त रेणुका बुवा (पायधुनी विभाग) के मार्गदर्शन में की गई।जांच दल में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सावंत, पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) अजय कदम, जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन लहामगे, सहायक पुलिस निरीक्षक किरण मांढरे, पुलिस उपनिरीक्षक कल्पेश चव्हाण, पुलिस उपनिरीक्षक दीपक ठांबे, परिवीक्षाधीन पुलिस उपनिरीक्षक आकाश तेलकापल्लिवार, पुलिस हवलदार दीपक निकम, पुलिस हवलदार सुनील ठाकुर, पुलिस शिपाई लिंबाजी झापे, पुलिस हवलदार प्रमोद पवार तथा पुलिस शिपाई गणेश जगदंब शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments