HomeCrimeएक व्यक्ति पर 7.19 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

एक व्यक्ति पर 7.19 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर 7.19 लाख रुपये की बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक निजी बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी भिवंडी के ‘क्वार्टर गेट’ इलाके में बिजली के तार से अवैध रूप से अपना तार जोड़कर (कटिया लगाना) बिजली की चोरी कर रहा था। बिजली कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दो नवंबर 2022 से एक नवंबर 2023 तक 23,550 यूनिट बिजली की चोरी की जिसकी कीमत 7,19,699 रुपये है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शांति नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments