Homeउत्तर प्रदेशकैंसर पीड़ित बेटे और पिता पर हमला, पैतृक संपत्ति विवाद में परिवार...

कैंसर पीड़ित बेटे और पिता पर हमला, पैतृक संपत्ति विवाद में परिवार घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि रास्ते पर ताला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक कैंसर पीड़ित युवक, उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।पीड़ित पक्ष की महिला के अनुसार, 31 मई 2026 की सुबह उनकी सास ने घर के रास्ते के दरवाजे पर ताला लगा हुआ देखा। विरोध करने पर चचेरे देवरों और अन्य परिजनों ने संबंधित स्थान को अपनी संपत्ति बताते हुए ताला लगाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।आरोप है कि विवाद के दौरान कई लोगों ने लखन लाल गुप्ता और उनके कैंसर पीड़ित पुत्र अजय गुप्ता के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता अपने पति और बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सफीपुर थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सहायता के निर्देश दिए।महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा कुछ लोगों को थाने ले जाने के बावजूद शाम को थाने से लौटने के बाद विपक्षी पक्ष ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान कैंसर पीड़ित अजय गुप्ता को कथित रूप से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।अपने बेटे को बचाने पहुंचे लखन लाल गुप्ता पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना में पीड़िता की पुत्री प्रीति और नातिन के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावर पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments