HomeFashionNew Lookश्री बज्रांग आश्रम देवली द्वारा असहाय वृद्धों को किया गया कंबल वितरित

श्री बज्रांग आश्रम देवली द्वारा असहाय वृद्धों को किया गया कंबल वितरित

प्रयागराज। प्रतापपुर क्षेत्र के देवली ग्राम में स्थित श्री बज्रांग आश्रम द्वारा निर्धन एवं असहाय वृद्धों को कंबल वितरित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ आभा त्रिपाठी लेक्चरर कुलभास्कर डिग्री कालेज प्रयागराज ने मंदिर में स्थित श्री हनुमान जी महाराज एवं श्री पंचानन महादेव जी का पूजन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आश्रम के द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है प्राचीनकाल से ही आश्रमों द्वारा समाज की सेवा और उत्थान का कार्य होता आया है आश्रम के संचालक आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने बताया कि आश्रम के लिए दान दाताओं द्वारा प्राप्त सामग्री कंबल वस्त्र आदि जो विद्यार्थियों के उपयोग से बढ़ जाता है वह सामग्री आश्रम के आस-पास रह रहे दीन दुखियों जरूरतमंदों तथा अन्यत्र भी जहां जिसको आवश्यकता होती है उनको प्रदान कर दिया जाता है आज इसी क्रम में निर्धन असहाय वृद्धों को कंबल वितरित किया गया। आचार्य धीरज ने कहा कि ठंडी में ऊंनी वस्त्रों का दान कल्याणकारी एवं शुभदायक होता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक वंदना मिश्रा,विहिप प्रतापपुर प्रखंड उपाध्यक्ष कंचन मिश्रा,समाजसेवी शशिकला दुबे,उमा शुक्ला,मीना पाण्डेय,प्राचार्य डॉ त्रयंबकनाथ उपाध्याय,कौशलेंद्र मिश्र,अखिलेश मौर्य,रोहित शर्मा,कृष्णकांत ओझा,अजय शुक्ल,श्यामसुंदर पाण्डेय,ज्ञानेश कुमार दुबे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कंबल लेने वाले उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments