HomeMaharashtraमराठा वर्सेस ओबीसी करने में लगी बीजेपी- रोहित पवार

मराठा वर्सेस ओबीसी करने में लगी बीजेपी- रोहित पवार

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने भी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। आज एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने बीजेपी के आरोपों पर अपना जवाब दिया है। रोहित ने कहा कि जब आप लोगों को कन्विंस नहीं कर पाते तब आप उन्हें कंफ्यूज करते है यही रणनीति बीजेपी की है। लोगों के मन में भ्रम बना रहे हैं। जरांगे पाटिल के साथ काम करने वाले लोग कहते हैं कि हमारा उनके आंदोलन से कोई संबध नहीं है। बीजेपी कुछ भी कहती है वो उनका नरेटिव सेट करती है। हम बीजेपी को जवाब नहीं देना चाहते। बीजेपी ने शरद पवार एनसीपी पर आरोप लगाते हुआ कहा था कि मराठा आंदोलन के कार्यकर्ता जरांगे पाटिल को शरद पवार से स्क्रिप्ट आती है। पवार ने कहा कि केंद्र सरकार अगर राज्य सरकार को विश्वास में लेती तभी कोर्ट में भी मराठा आरक्षण टिक सकता था। महाराष्ट्र की जो स्थिति है वह चिंताजनक है लेकिन बीजेपी को चाहिए कि ये मराठा वर्सेज ओबीसी हो जाए। बीजेपी यही चाहती थी, वही हो रहा है। ये सब बीजेपी की रणनीति है। किसी भी निचली दर्ज़े की भाषा का इस्तेमाल करने वाले का समर्थन नहीं किया जा सकता। अजित पवार ने जब भी बजट पेश किया था तब देवेंद्र फडणवीस ही विरोध करते थे पर आज वो क्या कहेंगे?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments