HomeArchitectureBreakingBikaner: अखिल भारतीय अंतर रेलवे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर मंडल का...

Bikaner: अखिल भारतीय अंतर रेलवे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी

Bikaner

बीकानेर:(Bikaner) पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के काशीपुर में चल रही 19वीं पुरुष एवं 13 वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेलवे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की यांत्रिक विभाग की रेखा आचार्य, वरिष्ठ तकनीशियन ( कैरेज एवम वैगन) ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्क्वेट में 202.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 122.5 व डेड लिफ्ट में 172.5 कुल 497.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी भार वर्ग में बीकानेर मंडल की ही वाणिज्य विभाग की प्रियदर्शिनी, टीसी/ बीकानेर ने स्क्वेट में 195 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 120 व डेड लिफ्ट में 180 कुल 495 किलोग्राम भार उठा कर रजत पदक हासिल किया। उत्तर पश्चिम रेलवे टीम के साथ कोच जुपिंदर सिंह गए हैं जो स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में बीकानेर मंडल के वाणिज्य शाखा में कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments