HomeArchitectureBreakingपालघर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध तंबाकू का 38 लाख का माल...

पालघर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध तंबाकू का 38 लाख का माल जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

इंद्र यादव/मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर पालघर पुलिस ने नशा माफियाओं और तंबाकू तस्करों के खिलाफ एक बड़ा और सफल अभियान चलाया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते प्रतिबंधित तंबाकू की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस जानकारी पर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने तुरंत एक्शन लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया। इसमें स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और तलासरी, मनोर व कासा पुलिस की टीमें शामिल थीं।पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को चार अलग-अलग मामलों में कामयाबी मिली।भारी भरकम जब्ती: पुलिस ने कुल 38 लाख 43 हजार 686 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित तंबाकू और उसे ढोने वाली तीन गाड़ियां (इनोवा, वैगनआर और बलेनो) बरामद की हैं। गिरफ्तारी: पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सख्त कानूनी धाराएं: पकड़े गए तस्करों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई केवल तंबाकू पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नशे के जाल से बचाने की एक बड़ी कोशिश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेंगे।इस पूरी ऑपरेशन को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले और स्थानीय स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस मुस्तैदी की हर तरफ सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments