HomeMadhya PradeshBhopal: सतपुड़ा भवन में जाने से रोका, तो धरने पर बैठे नेता...

Bhopal: सतपुड़ा भवन में जाने से रोका, तो धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष

Bhopal

भोपाल:(Bhopal) नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और उनके साथियों को पुलिस ने सतपुड़ा भवन में जाने से रोक दिया। इसके विरोध स्वरूप नेता प्रतिपक्ष अपने साथियों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए।

सतपुड़ा भवन की छठी मंजिल पर दोबारा लगी आग को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बुझा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा एवं विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर करीब 1.45 बजे सतपुड़ा भवन पहुंचे। डॉ. गोविंद सिंह जब भवन के अंदर जाने लगे, तो वहां तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद डॉ. गोविंद सिंह प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना था कि हमारे साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments