HomeArchitectureBreakingताज समूह के नए ताज बैण्डस्टैंड होटल का भूमि पूजन

ताज समूह के नए ताज बैण्डस्टैंड होटल का भूमि पूजन

ताज समूह के नए ताज बैण्डस्टैंड होटल का भूमि पूजन रतन टाटा के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। मुंबई भारत की ‘कन्वेंशन कैपिटल’ के रूप में उभर रही है। बांद्रा में ताज समूह के नए और अत्याधुनिक होटल ‘ताज बैण्डस्टैंड’ में बने आधुनिक कन्वेंशन सेंटर से मुंबई में व्यापारिक अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया। मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों ताज ग्रुप के नए ताज बैण्डस्टैंड होटल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष एन.चंद्रशेखरन, आईटी और सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड.आशीष शेलार, पूर्व मंत्री दीपक केसरकर, इंडियन होटल्स के सीईओ पुनीत चटवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे।
मुंबई को मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वास जताया कि यह नया होटल मुंबई की सुंदरता में चार चाँद लगाएगा और इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन एवं व्यावसायिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने भारत के विकास में टाटा समूह, विशेष रूप से ताज होटल्स के योगदान को रेखांकित किया। ताज केवल एक होटल नहीं, बल्कि हर भारतीय का गर्व है। जिस तरह 20वीं सदी में कुलाबा स्थित ताज होटल एक प्रतीक बना, उसी तरह 21वीं सदी में यह नया होटल मुंबई की एक नई पहचान बनेगा, ऐसा उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त और अधिक होटलों की जरूरत है, और इस अवसर का लाभ उठाकर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियों को नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुंबई महानगरपालिका त्वरित निर्णय लेने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी और ऐसे प्रोजेक्ट्स में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार केवल एक नियामक संस्था नहीं है, बल्कि विकास की भागीदार भी है,” ऐसा मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया। इस पूरे प्रोजेक्ट के पीछे टाटा समूह के मार्गदर्शक, दिवंगत रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस संदर्भ में फडणवीस ने कहा, रतन टाटा का यह सपना इस प्रोजेक्ट के माध्यम से साकार होने जा रहा है, और यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना मुंबई के पर्यटन और व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और उन्होंने इंडियन होटल्स और टाटा समूह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि टाटा समूह नागपुर में भी विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला एक होटल विकसित करने की योजना बना रहा है। कार्यक्रम में टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने अपने विचार व्यक्त किए, जबकि इंडियन होटल्स के सीईओ पुनीत चटवाल ने प्रस्ताविक भाषण दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments