Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
HomeCrimeविरार में आयुर्वेदिक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

विरार में आयुर्वेदिक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

इंद्र यादव
मुंबई।
पालघर जिले के विरार (पूर्व) स्थित एवरशाइन नगर इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय विवाहित महिला ने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. प्रमोद अंबालकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर विरार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए हमले या आपराधिक बल से संबंधित है। एफआईआर के अनुसार, कथित घटना 8 फरवरी 2025 की रात करीब 8 बजे की बताई गई है, जबकि मामला 24 फरवरी 2026 को सुबह 11:44 बजे दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पूर्व में इस तरह की कोई और शिकायत सामने आई थी। चिकित्सा जैसे भरोसेमंद पेशे से जुड़े व्यक्ति पर लगे इस आरोप से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments