
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी युवा ऐश्वर्य सरावगी को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम “कलम की आवाज” में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बुंदेलखंड विकास परिषद एवं संस्मरणों का घर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में ऐश्वर्य सरावगी ने आयोजन टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके समर्पण और पेशेवर कार्यशैली को देखते हुए उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्य की सराहना की। इसी क्रम में ऐश्वर्य के पिता एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी को भी कार्यक्रम में उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। झांसी के झोकन बाग स्थित समिति कार्यालय में उन्हें मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में सेहजेब खान, जयदीप खरे, शेर सिंह गुर्जर, अनिल कुशवाहा, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, राजू सेन, देव, पवन वर्मा, मुन्नालाल मास्टर, शुभम साहू और कमल राज मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में एक सार्थक पहल बताया।




